फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After beating the woman, put a cloth in her mouth and tied her hands

महिला की पिटाई कर मुंह में कपड़ा ठूसा, हाथ बांध दिए

Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
After beating the woman, put a cloth in her mouth and tied her hands
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर तांडव किया। महिला की पिटाई करके उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घर में रखी नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नीवा गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी रुचि सिंह (23) अपने तीन वर्षीय मासूम के साथ घर में सो रही थी। आधी रात करीब 12 नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने रोहित की पत्नी को दबोच लिया।
विज्ञापन

मारपीट कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। महिला के दोनों हाथ बांध दिए। घर में रखी 98 हजार रुपये की नकदी पांच सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर, सोने के बाला, लेकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय रोहित किसी काम से लखनऊ गया हुआ था। रविवार तड़के जब रोहित की मां की नींद खुली तो उसने रुचि को बेहोशी की हालत में पाया। चीख-पुकार पर ग्रामीण एकत्र हो गए।

प्राथमिक इलाज के बाद परिवारीजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया है। क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed