फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Admission of 47,611 children in class 9 is necessary, today is the last day

Raebareli News: 47,611 बच्चों का कक्षा नौ में प्रवेश जरूरी, आज अंतिम दिन

Wed, 15 Apr 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Admission of 47,611 children in class 9 is necessary, today is the last day
रायबरेली। जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 47611 है, जिनका कक्षा नौ में शत-प्रतिशत दाखिला कराना है। इसकी समीक्षा भी शुरू हो गई है। विद्या समीक्षा केंद्र से विकसित ट्रैक शिक्षा पोर्टल के जरिए निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

अब तक लगभग 2000 दाखिले कराए जा चुके हैं। सभी स्कूलों को उनके आसपास के विद्यालयों से कक्षा आठ पास हुए छात्र-छात्राओं का ब्योरा भी पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराया गया है। बुधवार को अभियान का अंतिम दिन है और जिस तरह से संख्या है, उससे नहीं लगता है कि लक्ष्य पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं का ब्योरा यू-डायस पोर्टल के जरिए ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर ड्रॉप बॉक्स में आ गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग का ध्यान इन सभी बच्चों का प्रवेश कक्षा नौ में कराने पर लगा हुआ है। इस कारण विद्या समीक्षा केंद्र से विकसित ट्रैक शिक्षा पोर्टल के जरिए लगातार निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि ट्रैक शिक्षा पोर्टल के ड्रॉप बॉक्स में कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों की संख्या 47611 दिख रही है। इनमें बेसिक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों की संख्या लगभग 23 हजार है, जबकि बाकी बच्चे प्राइवेट स्कूलों या अन्य बोर्डों के स्कूलों से संबंधित हैं। नए शिक्षा सत्र में अब तक लगभग 2000 बच्चों के दाखिले कक्षा नौ में कराए जा चुके हैं। शत-प्रतिशत बच्चों का प्रवेश कराने के लिए सभी विद्यालयों से कहा गया है।

प्रेरणा पोर्टल पर विकसित है नया मॉड्यूल
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग पर शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराने का दबाव है। इसमें उन बच्चों पर विशेष ध्यान है, जिन्होंने प्राइमरी या जूनियर हाईस्कूल से कक्षा आठ उत्तीर्ण कर विद्यालय छोड़ दिया है। ऐसे बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश कराना अनिवार्य है। इस जानकारी हेतु प्रेरणा पोर्टल पर नया प्रारूप विकसित किया गया है।

कक्षा पांच उत्तीर्ण तीस से अधिक और कक्षा आठ पास तेईस हजार से अधिक बच्चे परिषदीय विद्यालयों से हैं। इनकी सूची प्रारूप पर उपलब्ध है, जिसमें उनके अगली कक्षा में प्रवेश की जानकारी अद्यतन करनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर समीक्षा के आदेश दिए हैं। प्रधानाध्यापक पोर्टल पर प्रवेश कर सूची देखेंगे और बच्चों के प्रवेश की जानकारी देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed