फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   administration,DM,meeting,SDM,elecation

सकुशल चुनाव कराने को 168 सेक्टर और 119 जोन में बंटा जिला

Mon, 10 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
administration,DM,meeting,SDM,elecation
12-रायबरेली में रविवार को चुनाव कार्यालय में खोले गए कंट्रोल रूम में काम करता कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। विधानसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए जिले को 168 सेक्टर और 19 जोन में बांट दिया गया है। इससे अब सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख सकेंगे। इसके अलावा चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत करने के लिए चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया है। विधानसभा चुनाव का एलान होते ही जिला प्रशासन ने सकुशल चुनाव कराने के लिए तैयारियां और तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिले को सेक्टर और जोन में बांटकर सुरक्षा की जिम्मेदारी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दे दी गई है। इसके अलावा यदि किसी वोटर को किसी के पक्ष में कोई वोट करने के लिए धमका रहा है, कहीं पर होर्डिंग अब तक नहीं हट पाई है या फिर चुनाव से संबंधित कोई शिकायत है तो वह कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा सकेगी। कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है, जिसका नंबर 0535-2203214 है। एसडीएम एवं चुनाव सेल प्रभारी सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि जिले को 168 सेक्टर और 19 जोन में बांटा गया है। साथ ही चुनाव सेल में कंट्रोल रूम खोल दिया है।
विज्ञापन

परदेसी भी लोकतंत्र के महापर्व में ले सकेंगे हिस्सा
रायबरेली। इस बार परदेसी भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले सकेंगे। परिवार से बाहर रहने वाले लोगों को इस बार वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। डाक के माध्यम से उन्हें पोस्टल बैैलेट उपलब्ध कराया जाएगा। चुनाव आयोग का आदेश आने के बाद सभी आरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर रहने वाले परदेसियों का आंकड़ा जुटाकर उपलब्ध कराएं, ताकि वह इस बार मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोग की ओर से चुनाव संबंधी निर्देश जारी होना शुरू हो गए हैं। परदेस में रहने वालों को वोट डालने का मौका मिल सकेगा। दरअसल, जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में काफी ऐसे लोग हैं, जो मेहनत मजदूरी या फिर प्राइवेट नौकरी के लिए बाहर रह रहे हैं। चुनाव के दौरान गांव नहीं आ पाते हैं। अपना वोट नहीं डाल पाते हैं। चुनाव आयोग इस बार बाहर रहने वाले लोगों को वोट डालने का मौका देगा। बाहर रहने वाले लोगों को ऑनलाइन फार्म 12 डी भरना होगा। आवेदन मिलने के बाद डाक के जरिए उन्हें पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा।

एसडीएम एवं चुनाव सेल प्रभारी सुभाषचंद्र यादव का कहना है कि छह जनवरी को आयोग की तरफ से आदेश आया है, जिसमें बाहर रहने वाले लोगों को भी वोट डालने का मौका दिए जाने की बात कही गई है। सभी आरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में इस बात का आंकड़ा जुटाएं कि उनके क्षेत्रों में कितने लोग परदेस में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed