फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   adhhar card

शासन गंभीर, विभाग ने शुरू किया पेंशनरों का आधार सत्यापन

Sat, 12 Mar 2022 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
adhhar card
रायबरेली। शासन के आधार के ऑनलाइन सत्यापन के आदेश के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी सुस्त हैं। ऐसे में अप्रैल महीने में 1,12,300 वृद्धावस्था पेंशनरों के खातों में पेंशन भेजना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

लाभार्थियों की पेंशन को जारी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग ने ही वृद्ध जनों के आधार को प्रमाणित करने का काम शुरू कर दिया है। जिन लाभार्थियों ने आधार और खाता संख्या विभाग का उपलब्ध कराया है, उनके खाते को प्रमाणित किया जा रहा है। शनिवार तक एक हजार से अधिक पेंशनरों के पेंशन खातों में आधार का सत्यापन कर दिया गया।
विज्ञापन

शासन ने बिना आधार सत्यापन के पेंशन की अगली किस्त न देने के आदेश दिए गए हैं। इससे जिले के 1,12,300 वृद्धावस्था पेंशनरों की पेंशन रुक गई है। अप्रैल महीने में लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजनी है, लेकिन आधार का सत्यापन न होने के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थी भी आधार का सत्यापन नहीं करा रहे हैं। पेंशन को जारी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों से स्वीकृति के साथ ही आधार और बैंक खाता संख्या लेकर सत्यापन करने में जुट गया है।
शनिवार को छुट्टी के दिन भी पटल सहायक राजकरन, मुकेश सिंह आदि स्टॉफ ने दिन भर लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण किया। लाभार्थियों को जल्द ही से जल्द आधार सत्यापन कराने की अपील की गई है।
समस्या होने पर विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आकर आधार और बैंक खाता उपलब्ध कराकर आधार सत्यापित करवा सकते हैं। जिन लाभार्थियों का आधार सत्यापित नहीं होगा, उसे अप्रैल माह में पेंशन नहीं मिलेगी।
अब तक 1020 लाभार्थियों का आधार सत्यापित
समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक राजकरन ने बताया कि जिले के अमावां ब्लॉक में 62, बछरावां में 40, डलमऊ में 63, गौरा में 20, डीह में 10, हरचंदपुर में 23, जगतपुर में 102, सतांव में 90, खीरों में 34, लालगंज में 128, महराजगंज में 44, छतोह में 23, सलोन में 60, सरेनी में 78, शिवगढ़ में 108, ऊंचाहार में 40, रोहनियां में 25 पेंशनरों के खातों में आधार आधार प्रमाणित किया जा चुका है। लाभार्थी स्वयं आधार सत्यापित करवाएं या फिर कार्यालय आकर अपना आधार व खाता उपलब्ध कराकर सत्यापन का काम पूरा कराएं।

वृद्धावस्था पेंशनरों को विभाग की वेबसाइट पर अपने आधार का प्रमाणीकरण कराना होगा। बिना आधार प्रमाणीकरण के पेंशन की अगली किस्त खातों में नहीं भेजी जाएगी। कार्यालय में भी आधार के प्रमाणीकरण का काम शुरू कराया गया है।
- डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed