{"_id":"60f1adc98ebc3ec20828526c","slug":"action-raibaraily-news-lko5872225134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरनावां 32 लाख रुपये के भुगतान की जांच करेगी दो सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरनावां 32 लाख रुपये के भुगतान की जांच करेगी दो सदस्यीय टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरनावां में प्रशासक द्वारा किए गए करीब 32 लाख रुपये के भुगतान के मामले में अपर मुख्य सचिव के आदेश पर सीडीओ ने जांच टीम गठित कर दी है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक और सहायक अभियंता की टीम मामले की जांच करेगी। जांच के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है।
पूर्व प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सहायक विकास अधिकारियों को ब्लॉकों में प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। डीह ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) शिवशंकर सिंह को डीह ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
ग्राम पंचायतों का जिम्मा मिलने के बाद जिले में प्रशासकों ने खूब मनमाने ढंग से भुगतान किया। शासन स्तर पर डीह ब्लॉक के बिरनावां गांव का मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन
बिरनावां गांव में एक जनवरी 2021 से 31 मई तक 32,84,417 रुपये का भुगतान किए जाने का मामला पकड़ में आने पर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने डीएम को जांच कराने के आदेश दिए।
मामले में सीडीओ ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक और सहायक अभियंता की टीम को जांच सौंपी है। साथ ही समय से जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सीडीओ अभिषेक गोयल का कहना है कि दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कई ब्लॉकों में चहेतों को प्रशासकों ने किया पेमेंट
ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाए जाने के बाद एडीओ ने कई ब्लॉकों में मनमाने तरीके से भुगतान किए हैं। अपने चहेतों को तो एक-एक दिन में कई-कई बार भुगतान किया। हालांकि पंचायतीराज विभाग ने मामले को अब तक गंभीरता से नहीं लिया है। यदि जांच सही ढंग से कराई जाए तो कई प्रशासकों की गर्दन फंस सकती है।