फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

35 गांवों में 65 लाख का घपला, 70 पूर्व प्रधानों व सचिवों को नोटिस

Tue, 05 Jan 2021 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। जिले की 35 और ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में 65 लाख से अधिक का गड़बड़झाला पकड़ में आया है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें की जांच में अब तक जिले की 45 पंचायतों में दो करोड़ से अधिक की मनमानी पकड़ में आई है।
विज्ञापन

ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद 70 पूर्व प्रधानों और सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब सही न पाए जाने पर वसूली की चेतावनी दी है। नोटिस मिलने के बाद पूर्व प्रधानों और सचिवों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें ने की हैं। 10 ग्राम पंचायतों में 1.43 करोड़ की गड़बड़ी मिलने के बाद 35 और पंचायतों में 65 लाख से अधिक का गड़बड़झाला पकड़ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों ने धनराशि तो खर्च कर दी, लेकिन ऑडिट टीम को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। कई गांवों में तो टीम को मौके पर काम भी नहीं मिला। ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद संबंधित 35 ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधानों और संबंधित सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। कार्यों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित धनराशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
इन पंचायतों के पूर्व प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी
ऊंचाहार ब्लॉक के होरेसा, मतरौली, खुर्रमपुर, बहेरवा, गोपालपुर उधवन, सरायभान, सेमरी रनापुर, गंगौली, छतोह ब्लॉक के बरखुरदारपुर, डीघा, मीरा डलमऊ ब्लॉक के मीरानपुर, गोविंदपुर भीरा, खोदायपुर, डीह ब्लॉक के सुरैया मुअक्किल, दिलावरपुर, अमावां ब्लॉक के चौपुरा, रसेहता, बछरावां ब्लॉक के रामपुर सुदौली, हरचंदपुर ब्लॉक के टांडा, जगतपुर ब्लॉक के नवाबगंज, लालगंज ब्लॉक के पलिया बीरभानपुर, खजूरगांव, खीरों ब्लॉक के शिवपुरी, सलोन ब्लॉक के पृथ्वीपुर, महराजगंज ब्लॉक के मांझगांव, रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार, मतरमपुर, सरेनी ब्लॉक के हिलौली, दरियापुर, राही ब्लॉक के सलीमपुर सीकी, सतांव ब्लॉक के मानपुर, गोविंदपुर कोठइया, बांस, चंदई रघुनाथपुर, दीनशाह गौरा ब्लॉक के घूरी में गड़बड़ी मिली है।

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें की ऑडिट में ग्राम पंचायतों में गड़बड़ियां मिलने के बाद संबंधित गांवों के पूर्व प्रधानों और सचिवों को नोटिस दिया है। सभी को 15 दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 45 पंचायतों में गड़बड़ी मिली है।
उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed