फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accused beat five people with sticks and injured them In dispute over water flowing out of drain in Raebareli

UP News: नाली से पानी निकलने को लेकर कहासुनी, एक पक्ष ने लाठी-डंडों से बोला हमला; परिवार के पांच लोग घायल

Fri, 25 Oct 2024 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

रायबरेली में नाली से पानी निकलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
accused beat five people with sticks and injured them In dispute over water flowing out of drain in Raebareli
हमले में घायल परिवार के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन

नाली से पानी निकलने को लेकर कहासुनी

मामला गदागंज थाना क्षेत्र के नेवादा पट्टी धीरनपुर गांव का है। गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे घर का पानी निकलने को लेकर पड़ोसी शिवाकांत मिश्रा, ललित कुमार, अमित कुमार, उमेश मिश्रा, रमाकांत से बातचीत हो रही थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- हमें सीट नहीं जीत चाहिए; डिप्टी सीएम ने कहा- अपना दल भी मिलकर लड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में पांच लोग घायल

बातचीत के बीच ये सभी लोग एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर हमारे और हमारे परिवार पर हमला बोल दिए। हमले में मैं, मेरी माता सुंदरी देवी, भाई राजेंद्र कुमार, भाई की पत्नी अंजू देवी, बिटिया ज्योति घायल हो गए। बताया कि इसके बाद हमने पुलिस को फोन किया। फोन करने के दो घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: भाजपा ने इस तरह निकाली पीडीए की काट, टिकट देने में नहीं दोहराई पिछली गलती, ये है पार्टी की रणनीति

पुलिस मामले की जांच कर रही

इसके बाद पीड़ित राकेश कुमार ने थाने में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी से बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed