फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Joint Press Conference of UP minister Sanjay Nishad and Deputy CM Brajesh Pathak.

UP: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- हमें सीट नहीं जीत चाहिए; डिप्टी सीएम ने कहा- अपना दल भी मिलकर लड़ेगा

Fri, 25 Oct 2024 12:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Oct 2024 12:19 PM IST
सार

यूपी में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद मंत्री डॉ. संजय निषाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। कहा कि हम देश व समाज के हित में सीटों की मांग नहीं करेंगे। मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Joint Press Conference of UP minister Sanjay Nishad and Deputy CM Brajesh Pathak.
यूपी के मंत्री संजय निषाद और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संजय निषाद जी अपनी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे। इंडिया गठबंधन की फटाफट और सफाचट की नीति जनता समझ चुकी है। सपा सरकार में निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न होता था और महिलाओं का बलात्कार होता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा ने इस तरह निकाली पीडीए की काट, टिकट देने में नहीं दोहराई पिछली गलती, ये है पार्टी की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: चक्रवात के असर से आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा


उन्होंने कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा अपना दल भी हमारे साथ है और मिलकर चुनाव लड़ रहा है।

प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद इस प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed