{"_id":"688d0f59dd5ed604f10fbf5f","slug":"accusation-of-releasing-the-accused-protest-by-keeping-the-body-of-the-girl-student-on-the-highway-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138307-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आरोपियों को छोड़ने का आरोप, हाईवे पर छात्रा का शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आरोपियों को छोड़ने का आरोप, हाईवे पर छात्रा का शव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
लालगंज (रायबरेली)। सड़क हादसे में छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम कानपुर-उन्नाव हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर आरोपी डंपर चालक व खलासी को भगा देने का आरोप लगाया। साथ ही 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
बृहस्पतिवार को कोचिंग पढ़ने जाते समय रुद्रा रिसोर्ट के निकट सातनपुर गांव निवासी पायल (15) की डंपर से कुचल कर मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव को गांव के पास सत्नेश्वर मंदिर के सामने सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने डंपर चालक को मौके से भगा दिया, जबकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चालक व हेल्पर दोनों को हिरासत में लिया जा चुका है। परिजनों ने प्रशासन से 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी की। एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी व सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने मृतका की मां से मांगपत्र लेकर हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और जाम खोला।
सर्विस रोड से भारी वाहन हटाने की मांग
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मांग की कि सातनपुर गांव के पास सर्विस रोड पर डंपर व भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि इस रास्ते से स्कूली बच्चे रोज गुजरते हैं और भारी वाहनों की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि डंपर व ट्रक केवल हाईवे से ही निकाले जाएं।