फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

Raebareli News: सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत, छह घायल

Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
बछरावां/गदागंज/परशदेपुर/खीरों/रोहनिया (रायबरेली)। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक हादसों में एक युवक और महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कन्नावां गांव निवासी अमरेश कुमार (30) बाइक से रविवार देर शाम हरचंदपुर किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन

खैरहनी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अमरेश मुंबई में साड़ी की फैक्टरी में छपाई का काम करता था। दूसरा बाइक सवार कानपुर जिले के हनुमंत नगर निवासी आशीष कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, ऊंचाहार के हवलदार का पुरवा की रहने वाली रानी (40) 24 नवंबर की शाम मनीरामपुर गांव के निकट चलती बाइक से गिर जाने पर घायल हो गईं थीं। जिला अस्पताल के बाद लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भांव पुल के पास देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कंचौदा निवासी श्रीपाल व कांटीहार निवासी हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, गदागंज थाना क्षेत्र के खत्री भीट जलालपुर धई निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी दीनशाह गौरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
इसी तरह नसीराबाद थाना क्षेत्र में सलोन-जायस रोड पर टेंगना मोड़ के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राजेंद्र कुमार (42) निवासी गाजीपुर मजरे मुस्तफाबाद थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एसओ नारायण कुशवाहा ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खीरों थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी बासुदेव (60) पैदल घर जा रहा था। गुरुबख्शगंज की तरफ से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed