{"_id":"632766a47aef4a24905eb171","slug":"accident-raibaraily-news-lko6489682167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी बछरावां ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पदुमखेड़ा निवासी परिवार के अशोक कुमार (38), छमेश्वरी (35), नीलू देवी (18), शीलू देवी (15), काजल (13), रंजना (60) व एक अन्य ई-रिक्शे से प्यारेपुर स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने गए थे।
वापस लौटते समय पश्चिम गांव के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।