{"_id":"62bf4439f0513c442968884d","slug":"accident-raibaraily-news-lko6377368125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस खड्ड में पलटी, चालक समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस खड्ड में पलटी, चालक समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड स्थित दोसड़का के अंबारा मोड़ के निकट शुक्रवार को लखनऊ जा रही बांदा डिपो की बस पलटकर खड्ड में चली गई।
हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तीन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांदा डिपो की रोडवेज बस फतेहपुर से चलकर लखनऊ जा रही थी। अंबारा गांव मोड़ के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई, जिससे बस ड्राइवर बांदा के शंकर नगर निवासी सुशील व परिचालक मुकेश समेत उस पर सवार फतेहपुर के खुशवक्त राय नगर नम्रता शुक्ला, मृदुल शुक्ला, शुभांशु नागर व सरेनी के भोजपुर निवासी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चालक, परिचालक सहित नम्रता व मृदुल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सवारियों ने बताया कि हादसे के वक्त बस में 31 लोग सवार थे। सवारियों ने बताया कि चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया।