{"_id":"611552428ebc3e7ad139a17d","slug":"accident-raibaraily-news-lko5910862119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के ऊपर गिरे बिजली के तार, करंट के चलते मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के ऊपर गिरे बिजली के तार, करंट के चलते मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के खीरों कस्बे के मुख्य चौराहे पर दूसरे दिन गुरुवार को भी बिजली के तार टूटकर दुकानों की टिनशेड पर गिरे। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बुधवार को भी यहां तार टूट गया था। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।
काफी देर तक तार में करंट दौड़ता रहा। इस वजह से लोगों अपने-अपने वाहन लेकर दूर खड़े रहे। सूचना के बाद लाइन की सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद माहौल शांत हुआ।
खीरों कस्बे के दुकानदार दशरथ सिंह, पप्पू खां, जितेंद्र कुमार ने बताया कि खीरों कस्बा की विद्युत लाइनों के तार बहुत पुराने और जर्जर हैं। इसमें क्षमता से अधिक लोड होने के कारण यह तार आए दिन टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
इन तारों को बदलने के लिए दुकानदार व ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर चुके है। जिसके बाद खीरों कस्बा के नंगे तार हटाकर केबिल डाली गई थी, लेकिन तीन महीने में केबल ध्वस्त हो गई। इसके बाद फिर से पुराने तार लगाकर सप्लाई शुरू की गई।
लोगों का कहना है कि आए दिन तार टूट रहे हैं। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उपखंड अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करवाया जाएगा।