{"_id":"61100b958ebc3e798d667979","slug":"accident-raibaraily-news-lko5904857184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चारा काट रही महिला पर गिरी बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में चारा काट रही महिला पर गिरी बिजली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी गांव में रविवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मनीपुर भटेहरी गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी उदय राज खेत में चारा काटने गई थी। इस दौरान बारिश होने लगी।
अचानक बादल गरजा और बिजली गिर गई। महिला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। बिजली गिरने से गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी होने के बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी है। गांव टीम भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।