फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा, डीसीएम की टक्कर से मनरेगा श्रमिक की जान गई

Sun, 06 Jun 2021 06:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
accident
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में काम पर जा रहे साइकिल सवार मनरेगा मजदूर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गांव निवासी राजेंद्र कुमार मनरेगा में मजदूरी करता है। रविवार सुबह वह साइकिल से काम पर जा रहा था। तभी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा गांव के पास रायबरेली की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से दो घायल
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पूरे चौहान मजरे अरखा गांव निवासी अनिल सिंह अपने साथी सूरजभान निवासी हसनगंज के साथ बाइक किसी काम से अरखा बाजार जा रहे थे।

ऊंचाहार की ओर आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। मौका पाकर चालक वहां से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed