फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

दर्दनाक : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की जान गई

Wed, 26 May 2021 08:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
accident
ऊंचाहार-गदागंज (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर खड़े ट्रक से एक बाइक जा टकराई। बाइक पर सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब तीनों बरात में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। तीनों की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे की जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनी सरायं गांव निवासी बबलू (18) पुत्र शिवभूषण मुंबई में एक फैक्ट्री में काम करता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। मंगलवार शाम वह अपने साथी सोनू (22) निवासी बांसीपरान, रामू (22) निवासी चरुहार जियायक के साथ कोतवाली क्षेत्र के असलाहपुर गांव बरात में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर गुलरिहा गांव के पास उनकी बाइक एक खड़े ट्रक में टकरा गई। बाइक की गति तेज होने से वह ट्रक के पीछे घुस गई। बाइक पर सवार युवकों ने हेेलमेट नहीं पहना था।
टक्कर जोरदार होने से तीनों के शरीर के चिथड़े हो गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि तीनों युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था बबलू
मृतक बबलू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। मुंबई की गुड़ से पट्टी बनाने की फैक्ट्री में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी से मां शिवदुलारी बेसुध हो गई। मां कहती है कि बिना बताए वह घर से निकला था। उसकी मौत से गांवमें भी मातम छाया हुआ।

सेहरा बंधने से पहले ही दुनिया से रूठ गया रामू
मृतक सोनू अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए गया था। सोनू की मौत से मां शांति देवी, बहन कंचन, भाई राजकुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, चरूहार जियायक निवासी मृतक रामू की शादी आगामी 26 जून को होनी थी। शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थी। अचानक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां माधुरी, बहन अंजनी, रोशनी व सोनी एवं भाई श्यामू के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed