{"_id":"60a117908ebc3e7c19188540","slug":"accident-raibaraily-news-lko5782221132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गई। इससे चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन घायलों को मामूली चोटें आईं हैं।
शनिवार देर रात बछरावां से लखनऊ की ओर जा रही कार ओवरब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना में कार चालक बृजेंद्र पांडेय, विनय अवस्थी निवासी रामपुर टिकरा ओसाह थाना शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि पीछे बैठे पंकज पांडेय, दुर्गेश मौर्य, अनुपम अवस्थी को मामूली चोटें आईं। ये तीनों युवक भी उसी गांव के ही रहने वाले हैं। कार सवार लोग शादी के कार्ड बांटने गए थे। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।