{"_id":"604a529f8ebc3ed8347edae9","slug":"accident-raibaraily-news-lko5690058193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आ रही वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आ रही वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। मायके से ससुराल आ रही बाइक सवार वृद्धा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
डीह थाना क्षेत्र के बोझी मजरे सराय मानिक निवासी प्राणपति (65) पत्नी शिवमंगल तीन दिन पूर्व अपने मायके शेरनाथपुर मजरे गोपालपुर गई थी। गुरुवार को अपने भतीजे के साथ वह बाइक से घर लौट रही थी।
परशदेपुर-डीह मार्ग पर पूरे सधई मिश्र मजरे बरुआ गांव के पास अचानक बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा को परिवारीजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।