फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A youth from Nawabganj had murdered a shopkeeper

Raebareli News: नवाबगंज के युवक ने की थी दुकानदार की हत्या

Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A youth from Nawabganj had murdered a shopkeeper
ऊंचाहार के पूरे गौतमन गांव में मौत के बाद राेते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : संवाद
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार के रहने वाले किराना दुकानदार की हत्या उनके बेटे की ससुराल के रहने वाले रामराज उर्फ पंडित ने की थी। नवाबगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदी है।इसी वजह से उसने दुकानदार पर हमला किया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि दुकानदार का चाकू से गला नहीं रेता गया था। पुलिस के खुलासे पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। सीओ कुंडा अजीत कुमार सिंह के मुताबिक ऊंचाहार इलाके के पूरे गौतमन मजरे मदारीपुर गांव निवासी किराना दुकानदार बृजेश सिंह (56) बुधवार को अपने छोटे बेटे अंकित की ससुराल प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोकवारा गांव आए थे।
विज्ञापन


शाम करीब आठ बजे बुलेट से भाई के पौत्र अनुराग के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी अनुराग चला रहे थे, जबकि बृजेश पीछे बैठे थे। बेटे के ससुराल के रहने वाले 22 वर्षीय पंडित गांव के बाहर मौजूद था। उसी ने बुलेट के पीछे बैठे दुकानदार पर लाठी से हमला किया। उनके पौत्र ने विरोध किया तो उन्हें भी पीट दिया। इस पर अनुराग जान बचाकर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंडित ने दुकानदार पर लाठी से दो से तीन और वार कर दिए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की ली गई। सीओ के मुताबिक पंडित की दुकानदार से किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। जांच में पाया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदी है। उधर, लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक युवक कैसे इस तरह दुकानदार की हत्या कर सकता है। घटना में और कई लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने बचा लिया।



रह-रहकर रो पड़ते परिजन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पोस्टमार्टम के बाद किराना दुकानदार का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। पत्नी मीना सिंह रह-रहकर रो पड़ती। कहती हैं कि यह सब कैसे हो गया। वह तो घर से ठीक गए थे। बृजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े बेटे विनीत सिंह गुजरात के बड़ोदरा में पावर कॉर्पोरेशन में जेई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटा बेटा अंकित सिंह वन दरोगा हैं। उनकी बहू रोहिणी सिंह पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल हैं। दोनों की तैनाती सोनभद्र जिले में है। रिश्तेदारों के कई बार बुलाने पर दुकानदार छोटे बेटे की ससुराल झोकवारा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed