फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man jumped into the canal after a dispute with his girlfriend

Raebareli News: प्रेमिका से विवाद पर नहर में कूदा युवक

Sun, 06 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 06 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the canal after a dispute with his girlfriend
भदोखर (रायबरेली)। प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद होने पर युवक ने शनिवार सुबह शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। खोजबीन में युवक का पता नहीं चल सका। दोपहर बाद लखनऊ से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने यहां पहुंचकर नहर में युवक की खोजबीन की। युवक के नहर में कूदने से परिजनों में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन


जगतपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की मिल एरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से शादी हुई थी। अनबन होने के कारण युवती ने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद युवती फरीदाबाद में अपने भाइयों के साथ रहने लगी। इसी दौरान युवती का भदोखर थाना क्षेत्र के काटीहार गांव निवासी अंकित (21) से इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती फरीदाबाद से अपने गांव आ गई। शुक्रवार रात वह प्रेमी के घर पहुंच गई। रातभर प्रेमी के घर में ही युवती रही।
विज्ञापन


प्रेमी की मां ने नाराजगी जताई और बेटे को युवती को उसके घर छोड़ने की बात कही। बताते हैं कि सुबह युवक युवती को लेकर उसे छोड़ने गांव जा रहा था। भांव गांव के पास दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होकर अंकित शारदा सहायक नहर में कूद गया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की मदद से नहर में युवक की खोजबीन कराई जा रही है। युवती से पूछताछ की जा रही है कि युवक से उसकी क्या बातचीत हुई थी कि उसने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed