{"_id":"6a0a13c901140ac51b0dbeec","slug":"a-young-man-drowned-in-naiya-nala-five-companions-were-rescued-raebareli-news-c-101-1-slko1031-158102-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नइया नाला में डूबकर युवक की मौत, पांच साथियों को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नइया नाला में डूबकर युवक की मौत, पांच साथियों को बचाया गया
Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहरी मजरे गुलुपुर गांव के पास नदी में नहाते हुए युवकों की वायरल
रायबरेली। सेरी गांव निवासी जितेंद्र (20) की रविवार को नइया नाला में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके पांच साथियों को बचा लिया गया। युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बछरावां इलाके के सेरी गांव निवासी जितेंद्र पुत्र रामपाल अपने पांच साथियों विशाल, पंकज आदि के साथ हरचंदपुर इलाके के महुवारी मजरे गुल्लूपुर गांव स्थित नइया नाले में नहाने गया था। बताते हैं कि गर्मी से राहत पाने पर सभी ने नाले में नहाने की तैयारी कर रखी थी।
दोपहर करीब दो बजे सभी नाले में नहा रहे थे। इसी दौरान जितेंद्र और उसके साथी गहरे स्थान पर चले गए। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। हालांकि जितेंद्र नाले में डूब गया, जबकि लोगों ने काफी मशक्कत करके उसके पांच साथियों को बाहर निकाल लिया। बाद में जितेंद्र को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। साथी पंकज, विशाल बताते हैं कि नाला गहरा था। इसकी जानकारी नहीं हो पाई और घटना हो गई। हरचंदपुर थाना प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि नाले में डूबने से युवक की जान गई है, जबकि उसके साथियों को बचा लिया गया है।