फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man burnt a shop for not giving him gutkha

Raebareli News: गुटखा न देने पर युवक ने जला दी दुकान

Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man burnt a shop for not giving him gutkha
रायबरेली। गुटखा उधार न देने से नाराज एक युवक ने किराने की दुकान में आग लगा दी। आग से वहां खड़ी बाइक समेत दुकान का सामान जल गया। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मवई गांव निवासी श्यामू पटेल गांव के बाहर सड़क किनारे गुमटी में किराना की दुकान चलाता है। वह दुकान के पास ही सोता है। रविवार रात लगभग 12 बजे गांव का एक युवक वहां आया और उससे गुटखा उधार मांगा। श्यामू ने रात में दुकान न खोलने की बात कही। इससे नाराज होकर युवक वहां से धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद युवक दोबारा आया और वहां खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर दुकान में डाला और आग लगा दी। आग की लपटें उठीं तो दुकानदार को जानकारी हुई। वह शोर मचाते जान बचा कर भागा। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक दुकान का सामान व बाइक जल गई। आरोपी दुकान में रखी चावल की बोरी भी उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि आग लगने से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उसने सोमवार दोपहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed