फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A woman was strangled to go to town for shopping for marriage

शादी के लिए शॉपिंग करने शहर गई युवती की गला घोंटकर हत्या

Thu, 27 Feb 2020 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
A woman was strangled to go to town for shopping for marriage
सारिका। (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
युवती की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन

शादी के लिए शॉपिंग करने शहर गई थी, पूरेफतेह बहादुर गांव में सनसनीखेज वारदात
- देर रात तक घर नहीं पहुंची तो खोजबीन की गई, पर नहीं चल सका था पता
-गांव जाने वाले रास्ते में खेत में मिला शव, चूड़ियां समेत अन्य सामान बरामद
- पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा, फोरेंसिक टीम ने की पड़ताल
- उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र की मूल निवासी अपनी बुआ के यहां रहती थी
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शादी के लिए शॉपिंग करने शहर गई युवती की गला घोंटकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से पुलिस को युवती की ओर से खरीदा गया सामान भी मिला है। पुलिस ने अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के भइयाखेड़ा मजरे गुलरिहा गांव की रहने वाली सारिका यादव (24) पुत्री विशंभरनाथ जब छह साल की थी, तब उसकी मां विद्यावती का निधन हो गया था। सारिका को उसकी बुआ कलावती गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के फतेह बहादुर का पुरवा मजरे सुल्तानपुरखेड़ा ले आई थी। अपने बच्चों की तरह पाला पोषा। पढ़ाया-लिखाया और थाना हरचंदपुर के विजयी सिंह का पुरवा में शादी भी तय कर दी थी। सारिका की एक मार्च को शादी तय थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सारिका शॉपिंग के लिए रायबरेली शहर गई थी। देर रात तक वापस घर लौटकर नहीं आई तो फूफा रामकुमार समेत अन्य परिवारीजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव जाने वाले रास्ते में खेत के पास सारिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की जानकारी पर एसपी के अलावा एएसपी नित्यानंद राय, सीओ लालगंज इंद्रपाल सिंह, थानेदार कुंवर बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतका की ओर से खरीदा गया सामान पड़ा था। शरीर पर आभूषण थे। इसलिए पुलिस को शक है कि हत्या रंजिश और लूटपाट के इरादे से नहीं की गई, इसकी वजह कुछ और है।
मृतका के गले में निशान बने थे, अन्य शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं थे। इससे जाहिर है कि गला घोंटकर उसका कत्ल किाय गया। थानेदार का कहना है कि अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है। बिटिया की हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पिता विशंभरनाथ के आंसू नहीं थम रहे थे।
पिता ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजकर 53 मिनट पर बिटिया से बातचीत की थी। बिटिया ने कुशलक्षेम बताया था और कहा था कि बुधवार को गांव आएंगे। इसके बाद उनकी बात नहीं हुई थी। इसके बाद पता नहीं बिटिया के साथ क्या हुआ। सुबह घटना की जानकारी हुई तो भागते हुए यहां चला आया।
सारिका की हत्या से फूफा और बुआ पर मानो गम का पहाड़ टूट पड़ा हो। कहते हैं कि सोचा था कि बिटिया की शादी धूमधाम से कर देंगे। उसे उसकी ससुराल भेज देंगे, जिससे उनका कुछ भार उतर जाएगा। पता नहीं किसकी नजर बिटिया को लग गई। बुआ कलावती भी आंसू नहीं रोक पा रही है और यही कह रहा है कि सारिका बिटिया यह सब कैसे हो गया।

शॉपिंग के लिए शहर गई युवती का शव खेत में पाया गया है। गला घोंटकर युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अज्ञात में केस दर्ज करा दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठेगा और हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।- स्वप्निल ममगाई, एसपी

रायबरेली में बुधवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में युवती की मौत के बाद जांच करते एसपी स्वप्निल ?

रायबरेली में बुधवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में युवती की मौत के बाद जांच करते एसपी स्वप्निल ?- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed