फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A woman died after falling into a chamber built in a drain

Raebareli News: नाली में बने चैंबर में गिरकर महिला की मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 18 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A woman died after falling into a chamber built in a drain
डलमऊ क्षेत्र के अंबहा गांव में इसी चैंबर में गिरकर हुई थी महिला की मौत।
डलमऊ (रायबरेली)। नित्यक्रिया के लिए जा रही एक महिला की नाली में बने चैंबर में गिरकर मौत हो गई। वहीं जिम्मेदार इस घटना से ही अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंबहा गांव की रहने वाली शिवनाथा (70) बृहस्पतिवार की रात नित्यक्रिया के लिए निकली थीं। वे घर के सामने जल निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन के चैंबर में गिर गईं। कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटीं, तो भतीजे माईदीन ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद नाली में बनाए गए चैंबर में वह बेहोशी की हालत में मिली।


परिजन महिला को सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुधार नहीं होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। गांव निवासी साजन यादव ने बताया कि जलनिकासी के लिए पाइप डालकर नाली में जगह-जगह बनाए गए चैंबर खुले हैं। आए दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल होता है। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं है। बनाए गए चैंबर खुले नहीं होने चाहिए। यदि ऐसा है, तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed