फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A newborn baby girl was found in the bushes in the ruins

Raebareli News: खंडहर में झड़ियों में मिली नवजात बच्ची

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A newborn baby girl was found in the bushes in the ruins
लालगंज (रायबरेली)। मां तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया...। क्या मुझमें तुम्हारा कोई अंश नहीं...। इसमें मेरा क्या दोष था जो तुमने पैदा होते ही मुझे अपने आंचल की छांव से दूर कर दिया। शायद कुछ ऐसे ही सवाल उस नवजात बच्ची के मन-मस्तिष्क में कौंध रहे होंगे, जिसे पैदा होते ही उसकी मां ने झाड़ियों में फेंक दिया। मामला महाखेड़ा गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह एक नवजात बच्ची खंडहर में पड़ी मिली।
विज्ञापन

गांव की रहने वाली शिवकली पत्नी विजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे उनके घर से थोड़ी दूरी पर एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब रोने की आवाज देर तक आती रही तो खंडहर में जाकर देखा कि झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्ची बिलख रही थी। उसके शरीर पर मच्छर लिपटे हुए थे। नवजात के मिलने की जानकारी होने पर उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि बच्ची का वजन दो किलो 350 ग्राम है, वह स्वस्थ है। उसके बदन पर खरोंच के निशान हैं। फिलहाल उसे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे खंडहर में किसने और क्यों छोड़ा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed