{"_id":"68a22dbdcd831f2a900455ad","slug":"a-girl-was-gang-raped-in-a-shop-raebareli-news-c-101-1-slko1031-139149-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुकान में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुकान में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 18 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कपड़े की दुकान में युवक ने दो साथियों के साथ युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि घटना के बाद से बेटी की हालत खराब है, जिसे एम्स में भर्ती कराया है। तहरीर के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पिता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कर मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सलोन इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि आरोपी युवक की जगतपुर इलाके में कपड़े की दुकान है। युवक का उसके घर आना-जाना था। छह अगस्त को युवक उनकी 18 वर्षीय बेटी को अपनी कपड़े की दुकान में ले गया था। युवक और उसके दो साथियों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस को घटना की जानकारी दी पर मामले में कार्रवाई नहीं की गई।
थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के साथ घर जाते समय युवती सड़क हादसे में घायल हो गई थी। तहरीर मिली है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।