फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A fine of Rs 11.36 lakh imposed on two occupants of Aishbagh Minor

Raebareli News: ऐशबाग माइनर के दो कब्जेदारों पर 11.36 लाख का जुर्माना

Sat, 16 May 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 16 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 11.36 lakh imposed on two occupants of Aishbagh Minor
रायबरेली। ऐशबाग माइनर पर कब्जा करने वाले कब्जेदारों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे दो और मुकदमों में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों कब्जेदारों को बेदखल करने के साथ ही 11.39 लाख रुपये का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमों में अब तक ऐशबाग माइनर पर कब्जा करने वाले 49 कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली आदेश के साथ ही 2.33 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


शहर में वर्ष 1917 में अस्तित्व में आई माइनर पर कब्जा करके कई लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया था। अक्टूबर 2025 में माइनर पर कब्जा करके मकान, कांप्लेक्स व अन्य प्रतिष्ठान संचालित करने वाले 92 कब्जेदारों पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा किया गया था।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने दो मुकदमों में सुनवाई पूरी करते हुए अकबरपुर कछवाह निवासी सूर्यपाल पर 10,39,690 रुपये और अहमदपुर नजूल निवासी रामस्वरूप पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। दोनों ही कब्जेदारों को एक माह के अंदर माइनर की जमीन को खाली करने के आदेश दिए हैं। बेदखली आदेश के अनुपालन के लिए आदेश की एक कॉपी सदर तहसील भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed