फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A digital library will be built at Baiswara College with an investment of Rs 10 lakh.

Raebareli News: बैसवारा कॉलेज में 10 लाख से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sat, 22 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A digital library will be built at Baiswara College with an investment of Rs 10 lakh.
लालगंज। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। डिजिटल लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को बेहतर और तकनीकी शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह लगातार शिक्षा के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह को पत्र भेजकर सहयोग राशि की मांग की थी। उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभापति ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि पुस्तकालय को अपडेट कर डिजिटल बनाने के लिए स्वीकृत की है।
विज्ञापन

यह राशि जल्द ही कॉलेज को उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से बच्चों को ई-बुक, स्मार्ट लर्निंग और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सकेगी। उपप्रबंधक ब्रह्मप्रकाश सिंह के प्रयासों की सभी ने सराहना की है। शिक्षक अशोक सिंह, अवनेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रवीद्र सिंह, बीएन विश्वकर्मा, पीके गुप्ता, शिक्षिका सीमा वर्मा, सरिता व प्रियांशी ने इस पर खुशी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed