फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A cunning man involved in betting on IPL has been arrested

Raebareli News: आईपीएल में सट्टा लगवाने वाला शातिर गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 17 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A cunning man involved in betting on IPL has been arrested
रायबरेली। ऑनलाइन फ्रॉड करके आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके चचेरे भाई समेत पांच आरोपी पकड़ में नहीं आए। पुलिस का दावा है कि ये लोग आईपीएल के तहत खेले जाने वाले मैच में हार-जीत की बाजी लगाते थे। लोगों को झांसा देकर उनसे बैंक खाते खुलवाते थे। इन्हीं खातों में सट्टे से मिलने वाले पैसों का लेनदेन करते थे।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में बुधवार को आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बछरावां इलाके के पश्चिमगांव निवासी चंद्रप्रकाश ने इचौली गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ अभिषेक सिंह उर्फ छोटू और उसके चचेरे भाई सोनू सिंह पर मंगलवार शाम धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने टीम के साथ मिनी स्टेडियम इचौली के पास से राहुल सिंह को दबोच लिया। एएसपी के मुताबिक जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राहुल ने चचेरे भाई के साथ मिलकर पीड़ित चंद्रप्रकाश का पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया था। खाते में राहुल ने अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया था। एटीएम भी ले लिया था। राहुल ने चंद्रप्रकाश के नाम से कार भी खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के ज्यादा पढ़ा-लिखा न होने का फायदा आरोपियों ने उठाया। राहुल और उसके साथी ऑनलाइन फ्रॉड कर आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने का कार्य करते थे। मैच के हार-जीत के परिणाम पर जो पैसा राहुल और उनके साथियों को मिलता था, उसे लोगों के खुलवाए खाते में मंगाते थे। ताकि उनके इस कारनामे की जानकारी किसी को न हो सके।

मामले में राहुल के चचेरे भाई सोनू, अनिकेत सिंह, स्वप्निल सोनी, राजकुमार गुप्ता, सलाउद्दीन भी शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास हो रहे हैं। राहुल के पास से 5510 रुपये की नकदी के अलावा दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक कार बरामद की गई है।


11 बैंक खातों के जरिये किया 40 लाख का लेनदेन
आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह डेरी अन्ना नामक ऑनलाइन वेबसाइट पर महादेव 7225 प्रोफाइल डैशबोर्ड बनाकर टेलीग्राम एप से लोगों से संपर्क कर ऑनलाइन अवैध गेमिंग का संचालन करता है। उसने कुल 11 बैंक खातों का इस्तेमाल कर ग्राहकों के साथ ठगी की। एएसपी के मुताबिक जांच में पाया गया कि राहुल और उसके साथियों ने मिलकर करीब 40 लाख लाख रुपये का लेनदेन किया है। राहुल के कुछ साथी पुलिस से बचने के लिए दूसरे जनपदों में रहकर आईपीएल में सट्टा लगाने का कार्य कर रहे हैं।



राहुल ने बनवाए हैं दो आधार कार्ड
एएसपी के मुताबिक जांच में पाया गया है कि आरोपी राहुल ने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। एक आधार कार्ड उसने राहुल, जबकि दूसरा आधार कार्ड अभिषेक के नाम से बनवाया है। राहुल के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed