फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A case has been registered against five businessmen, including the owner of Gopal Sweets

Raebareli News: गोपाल स्वीट्स के संचालक समेत पांच कारोबारियों पर केस दर्ज

Fri, 24 Apr 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against five businessmen, including the owner of Gopal Sweets
रायबरेली। लैब जांच में घटिया गुणवत्ता के कारण फेल आई बेसन, छेना व दूध सहित अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर गोपाल स्वीट्स के संचालक समेत पांच कारोबारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अब प्रभावी पैरवी करके कोर्ट से खाद्य कारोबारियों पर अधिक से अधिक जुर्माना लगवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम ने वर्ष 2025 में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इस दौरान शहर स्थित गोपाल स्वीट्स से छेना का नमूना लिया था। जांच में यह नमूना मानक की कसौटी पर खरा साबित नहीं हुआ। लैब से आई नमूने की फेल रिपोर्ट पर संचालक अंकुर गुप्ता के खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही दूध का नमूना जांच में फेल आने पर मटिहा निवासी गुरु प्रसाद, सलोन क्षेत्र के करहिया स्थित पंकज व गुरुबख्शगंज निवासी महादेव के खिलाफ भी छेना का नमूना फेल होने पर मुकदमा हुआ है। इसी तरह सम्राट नगर में राजकुमार की दुकान से लिया गया बेसन का नमूना फेल आने पर दुकान संचालक पर केस दर्ज कराया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस मामले में अच्छी पैरवी कर आरोपियों पर अधिक से अधिक जुर्माना लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed