फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ससुराल नहीं आई पत्नी तो खाया जहर, मौत

ससुराल नहीं आई पत्नी तो खाया जहर, मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात एक अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी। बताते हैं कि पत्नी के ससुराल न आने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी आशिक अली (45) रविवार रात खाना खाकर घर के अंदर सो रहा था। सुबह वह मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों का मजमा लग गया। लोगों ने बताया कि आशिक पत्नी काजल को लाने गदागंज गया था, जहां पत्नी से ससुराल आने को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बावजूद पत्नी उसके साथ नहीं आई। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद सुबह पत्नी काजल घर पहुंची। पत्नी ने बताया कि वह किसी बात से परेशान था। इसलिए जहर खाकर जान दे दी। एसओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed