{"_id":"129-87662","slug":"Raebareli-87662-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पार्ट्स व्यापारी के घर डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पार्ट्स व्यापारी के घर डाका
Raebareli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कस्बा स्थित पूर्वी पैगम्बर मोहल्ले में रविवार की रात हथियार बंद डकैतों ने व्यापारी के घर धावा बोल कर लूट पाट की। यही नहीं उसकी पत्नी को बेहोश करने के लिए नशीला इंजेक्शन लगा दिया, जबकि व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया।
शोरगुल सुनकर आए मोहल्लेेवासियों ने एक डकैत को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। व्यापारी और उसकी पत्नी का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पकड़े गए डकैत को पुलिस ने पीएचसी में इलाज कराया। उधर घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खुलासे के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
पूरे पैगम्बर मोहल्ला निवासी राबिन रस्तोगी कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा के सामने आटो पार्ट्स की दुकान करता है। राबिन का कहना है कि वह और उसकी पत्नी एक कमरे में सो गए। इसी बीच डकैतों ने उसके घर पर हमला कर दिया। सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और लूटपाट करने लगे। डकैत लाखों के जेवर और करीब 70 हजार की नगदी लूट ली। इसी बीच राबिन किसी तरह कमरे से बाहर आया और उसने डकैतों का विरोध किया। इस पर डकैतों ने उसके ऊपर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
यही नहीं उसके बचाव में आई पत्नी शिवांगी को नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शोरगुल होने पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया। उधर, कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम अमन बता रहा है। उससे पूछतांछ कर उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।