फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रफ्तार ने ली महिला की जान

रफ्तार ने ली महिला की जान

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सलोन-हरचंदपुर। जिले में वाहनों की तेज रफ्तार ने महिला की जान ले ली। सलोन में तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई, उसे पीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं हरचंदपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। इससे चालक समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें से किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसी तरह भदोखर थाना इलाके में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर की रहने शकुंतला देवी (40) पत्नी बृजेश त्रिपाठी अपने रिश्तेदारी डीह थानाक्षेत्र के नारायन का पुरवा गांव गई थी। रविवार को वह अपने भतीजे मनीष (22) के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। उसके साथ उसका बेटा प्रांशू (13) भी था। परशदेपुर-सलोन मार्ग पर सलोन कस्बे में महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के सामने अचानक शकुंतला बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोर बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना हरचंदपुर कस्बे में जनता इंटर कॉलेज के पास हुई। यहीं पर टैक्सी स्टैंड है। कस्बे का ही रामफेर (28) टेंपो चलाता है। रविवार को वह स्टैंड पर सवारियां बैठा रहा था। वहीं पास में एक अन्य खाली टेंपो खड़ा था। इतने में लखनऊ की ओर आई तेज रफ्तार कार ने खाली खड़े टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खाली टेंपो सवारियों से भरे टेंपो से जा भिड़ा। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों में इसी थाना क्षेत्र के डिघौरा निवासी गोलू (15), अजय (45), नीलू (16), हरीश (22) और फुरसतगंज थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की रहने वाली निशा (16) तथा चालक रामफेर शामिल हैं। लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। इनमें से निशा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। भदोखर के मुंशीगंज में बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। बोलेरो इलाहाबाद से रायबरेली की तरफ आ रही थी। बाइक सवार सूरजकुंडा निवासी रामकुमार (30), राजेंद्र कुमार (28) भी जिला मुख्यालय की तरफ ही आ रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed