फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसा टला

गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसा टला

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र इंदिरा नगर में गुरुवार की दोपहर गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाई। कर्मचारियों ने बताया कि गैस सिलेंडर में लीकेज था। इस वजह से आग लगी। पीड़ित ने बताया कि उसने शहर के एक एजेंसी से आज ही गैस मंगाई थी। उनसे गैस एजेंसी के मालिक के खिलाफ डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर निवासी विनोद कुमार वर्मा जलकल विभाग में कर्मचारी है। दीपावली के कारण परिवार के सभी लोग घर पर ही थे। दोपहर में होम डिलीवरी से गैस सिलेंडर घर पहुंचा। इस पर विनोद कुमार गैस सिलेंडर चूल्हे में लगाकर चेक करने लगे। इसी दौरान गैस लीकेज होने के कारण उसमें आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि उसे लीकेज सिलेंडर दिया गया है। इसकी वह शिकायत डीएम से करेगा। मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि सूचना पर आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed