फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   धनतेरस पर 40 करोड़ की धनवर्षा

धनतेरस पर 40 करोड़ की धनवर्षा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। धनतेरस पर मंगलवार को व्यापारियों पर लक्ष्मी मेहरबान रहीं। इस बार जिले में 40 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की बात कही जा रही है। सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। शहर से लेकर कस्बों तक की बाजारों में लोग खरीदारी के लिए उमड़े। सड़क हो या फिर बाजार हर जगह भीड़ देखने को मिली। दुकान छोटी हो या फिर बड़ी सभी जगह ग्राहक जुटे। पिछले साल की तुलना में इस बार सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट होने से सराफा दुकानों में खासी भीड़ रही। बर्तन बाजार भी खूब चमका। इसके अलावा मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, फ्रिज, बाइक और कार बाजार की भी बल्ले-बल्ले रही।
विज्ञापन

शहर का सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइन आदि प्रमुख बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही। सबसे अधिक भीड़ बर्तन की दुकानों पर देखने को मिली। कैपरगंज और मालखाना गली में बर्तन की दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। चम्मच, कटोरी से लेकर कुकर तो कोई स्टील का बर्तन स्टैंड खरीदता दिखाई दिया। इस बार सर्राफा बाजार में भी खूब रौनक रही। लोगों ने पुराने चांदी के सिक्कों के साथ ही जेवरात भी खरीदे। बाजार में हर कोई अपनी पसंद का सामान खरीदता दिखाई दिया। युवाओं में सबसे ज्यादा आकर्षण स्मार्ट फोन को लेकर दिखा। इसके चलते मोबाइल की दुकानों पर युवाओं की खासी भीड़ देखी गई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ऑटोमोबाइल्स, कपड़े, बिजली की झालर आदि की भी खूब बिक्री हुई। मिट्टी के बने खिलौने, दीपदान, गुल्लक के अलावा लाई, चना, गट्टा भी जमकर खरीदा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed