{"_id":"129-87457","slug":"Raebareli-87457-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार एक्सप्रेस में युवक को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार एक्सप्रेस में युवक को जहरखुरानों ने लूटा
Raebareli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। दीपावली की छुट्टी में चंडीगढ़ से वापस लौट रहा एक युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे लालगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। जीआरपी ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। चचिहा गांव निवासी रामसजीवन (45) पुत्र रामेश्वर चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। दीपावली होने के कारण ऊंचाहार एक्सप्रेस से वह घर आ रहा था। तभी रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन के लालगंज पहुंचने पर यात्रियों ने घटना की सूचना लालगंज जीआरपी को दी। जीआरपी ने युवक को लोगों की मदद से नीचे उतारा और सीएचसी ले गई। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। युवक के बेहोश होने के कारण उसका कितना सामान या नकदी जहरखुरानों ने लूट किया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन