{"_id":"129-87456","slug":"Raebareli-87456-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में कुर्सी को लेकर मारपीट, चाचा और भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटंकी में कुर्सी को लेकर मारपीट, चाचा और भतीजा घायल
Raebareli
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव में सोमवार रात नौटंकी देखने के दौरान कुर्सी को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चाचा-भतीजा घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चाचा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चूली गांव निवासी राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को नौटंकी का आयोजन किया था। आसपास के तमाम ग्रामीण नौटंकी देखने के लिए पहुंचे थे। इस्माइलमऊ निवासी राजकिशन (32) और उसका भतीजा राजू (25) भी नौटंकी देखने गया था। यहां राजू का किसी से कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने मिलकर राजू की पिटाई कर दी। राजकिशन उसे बचाने दौड़ा तो उसे भी जमकर पीटा। हमलावरों की पिटाई से दोनों को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर वालों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां राजकिशन को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि राजू की तहरीर पर चूली निवासी दिनेश और सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोनों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।