{"_id":"129-87107","slug":"Raebareli-87107-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के गेट पर सिपाही को धुना, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के गेट पर सिपाही को धुना, केस दर्ज
Raebareli
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में बुधवार को थाना गेट के बाहर एक सिपाही की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऊंचाहार थाने में तैनात सिपाही रामकृष्ण सरोज शाम को थाना गेट के बाहर खड़ा था। इसी दौरान ऊंचाहार कस्बा निवासी विकास ने हमला बोलकर सिपाही की धुनाई कर दी। बताया जाता है कि विकास का घर पर कोई झगड़ा हुआ था, जिस पर उसका 151 के तहत चालान कर दिया गया था। इस कार्रवाई में सिपाही का हाथ था। इससे गुस्साए विकास ने सिपाही की पिटाई कर दी। सीओ डलमऊ सीपी दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन