{"_id":"129-80634","slug":"Raebareli-80634-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार से अधिक सीट वाले ऑटो का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार से अधिक सीट वाले ऑटो का संचालन ठप
Raebareli
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में भीड़ का पर्याय बने ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर में अभियान चलाकर मानक के विपरीत पाए गए 20 ऑटो रिक्शा का चालान कर दिया गया। साथ ही आदेश दिए गए कि चार से अधिक सीट वाले ऑटो रिक्शा किसी भी दशा में शहर के अंदर संचालित नहीं होंगे। ऑटो में चालक सहित सवारियां भी चार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एआरटीओ अजय यादव ने आटो चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में चालक सहित चार सवारियोें वाले ऑटो ही संचालित करने का परमिट जारी किया गया है। इसके बाद भी ऑटो चालकों की मनमानी जारी है। विभाग की ओर से शहर में बडे़ आटों के संचालन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। ऑटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया गया है। एआरटीओ ने शहर में मानकों के विपरीत मिले 20 ऑटो रिक्शा का चालान किया है। एआरटीओ ने बताया कि क्षमता से अधिक सीटिंग क्षमता वाले ऑटो रिक्शा का संचालन शहरी क्षेत्र नहीं होने दिया जाएगा। केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया जाएगा।