फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार-डीह (रायबरेली)। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो र्गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बाइक रेलवे गेट की रेलिंग से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सलोन कोतवाली क्षेत्र में बाइक से गिरी महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहलिया गांव निवासी चिंकज (26) शनिवार की रात अपने दोस्त मलखान (25) निवासी इलाहाबाद के साथ बाइक से ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हौनसहा गांव बारात जा रहा था। ऊंचाहार-कानपुर रेलखंड पर जमुनापुर गांव स्थित क्रॉसिंग पर रेलवे गेट की रेलिंग से बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चिंकज को मृत घोषित कर दिया। घायल मलखान की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊंचाहार थानेदार परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि बाइक के रेलवे गेट की रेलिंग पर टकराने से हादसा हुआ। वहीं जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव निवासी अशोक कुमार रविवार को अपनी पत्नी रामेश्वरी (35) के साथ बाइक से घर जा रहा था। बघौला गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण पीछे बैठी रामेश्वरी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed