फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गंगा में डूबा युवक हालत गंभीर, भर्ती

गंगा में डूबा युवक हालत गंभीर, भर्ती

Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मछली का शिकार करने गया एक युवक गंगा में डूब गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा था। करीब 20 मिनट तक युवक पानी में डूबा रहा। बाद में युवक के साथ आए भाइयों और दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। सीएचसी के चिकित्सक ने हालत गंभीर होने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, कोतवाल ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

डलमऊ कस्बे के आदर्श नगर का रहने वाला शिव बहादुर (30) मछली का शिकार करता है। शनिवार सुबह वह अपने भाई राज बहादुर व रजोले और अन्य दोस्तों संग मछली पकड़ने गंगा किनारे गया था। गंगा के तट पर स्थित पंप कैनाल के पास नदी में उतरकर जाल बिछाने लगा। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। कुछ देर जब शिव बहादुर के भाइयों और दोस्तों ने उसे नहीं देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। सभी उसे खोजने नदी में कूद पड़े। करीब 20 मिनट तक शिव बहादुर पानी में डूबा रहा। काफी खोजबीन के बाद सभी ने उसे बाहर निकाला। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। उसकी स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सक ने जवाब दे दिया और उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed