फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हत्या का प्रयास में एक को 10 साल कैद

हत्या का प्रयास में एक को 10 साल कैद

Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कोर्ट ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में अभियुक्त को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर सात हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला गुरुवार को एडीजे प्रभाकर राव ने सुनाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी (क्रिमिनल) अशोक मिश्रा के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट कस्बा सलोन के पैगंबरपुर निवासी अमीर अहमद ने लिखाई थी। सलोन कोतवाली में 26 नवंबर 2008 को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वादी का भाई जमील अहमद सलोन में अंडे की दुकान लगाए था। शाम करीब सात बजे माता मेढ़ली निवासी गिरीश उर्फ कल्लू ने अपने एक साथी संग दुकान से अंडा खाया। रुपया मांगने पर तमंचे से जमील को गोली मार दी। घायल जमील को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद गिरीश के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। उसके साथी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। कोर्ट ने दोनों पक्ष की बहस बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed