फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सीओ सिटी को सौंपी जांच

सीओ सिटी को सौंपी जांच

Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। छींटाकशी से प्रताड़ित होकर आग लगाकर जान देने वाली महिला के मामले को पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने गंभीरता से लिया है। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस तक इसकी जानकारी नहीं दी गई या जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया, इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच में इस बिंदु को भी रखा गया है कि महिला ने इसकी शिकायत पहले कभी पुलिस से की थी या नहीं। यदि की तो किस थाने और किससे। यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। मालूम हो कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे बृजबासिन मजरे कोड़रस बुजुर्ग गांव की रहने वाली अन्नू (23) की आग से जलकर मौत हो गई है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि महिला को एक प्लाई फैक्ट्री का ठेकेदार काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी। इस मामले की भनक न तो थाना मिल एरिया पुलिस और न ही कप्तान को दी गई। इस मामले में जब पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय से पूछा तो बताया गया कि देर से जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच सीओ सिटी पंकज पांडेय को सौंपी गई है। महिला ने आग लगाकर किस वजह से जान दी। क्या प्लाई फैक्ट्री के ठेकेदार की हरकत से परेशान थी या इसकी और कोई वजह थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ मिल एरिया आरपी रावत का कहना है कि महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अपने स्तर से जांच की जा रही है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed