फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पहली बार सरकारी विभाग निकालेंगे झांकियां

पहली बार सरकारी विभाग निकालेंगे झांकियां

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। इस गणतंत्र दिवस को प्रशासन यादगार बनाने की कोशिश में जुटा है। पहली बार सरकारी विभाग विकास कार्यों व योजनाओं को दर्शाते हुए मनमोहक झांकियां निकालेंगे। प्रभारी डीएम डॉ. अख्तर रियाज ने इसके लिए सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। झांकियाें व गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अफसरों की बैठक हुई, जिसमें आयोेजन यादगार बनाने का फैसला लिया गया। गणतंत्र दिवस पर इस बार 26 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी विभाग योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शित करतीं झांकियां भी निकालेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से निकलने वाली झांकियाें में जिले के सभी विभागों की सहभागिता होगी। जो विकास कार्यक्रमों से संबंधित झांकियां निकालेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग, साक्षर भारत मिशन व सर्व शिक्षा अभियान भी झांकियां निकालेगा। जिला पंचायतराज विभाग स्वच्छता से संबंधित झांकियां निकालेगा। स्वास्थ्य विभाग, टीकाकरण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की झांकियां पेश करेगा। इसके अलावा भी अन्य विभागों की ओर से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की झांकियां पेश की जाएंगी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अख्तर रियाज ने बताया कि सभी अधिकारियों को कार्यक्रमाें के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed