{"_id":"129-47097","slug":"Raebareli-47097-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की ठगी में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की ठगी में दंपती गिरफ्तार
Raebareli
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी जमीन ठगने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दंपती ने कुछ अन्य लोगों की भी जमीन हड़पी है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर के अहमदपुर सम्राट नगर निवासी श्यामवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि दंपती ने उसके पति तेज बहादुर का अपहरण कर जमीन हड़प लिया है। इस मामले में पुलिस ने लाखन सिंह और उसकी पत्नी मालती सिंह निवासी तिलक नगर थाना सदर कोतवाली को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि दंपती जमीन हड़प के बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन