फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अपनों ने दी चुनौती, वोटिंग आज

अपनों ने दी चुनौती, वोटिंग आज

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में सात साल बाद एक बार फिर घमासान सामने आया है। संघ में ऐसी आपसी फूट आई कि निवर्तमान अध्यक्ष के सामने उनके मंत्री ही अध्यक्ष पद के लिए ताल ठाेंककर उतर आए। दोनों प्रत्याशी किसी भी हाल में हार मानने को राजी नहीं है। इसके अलावा मंत्री, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री के पदों के लिए भी मतदान होना तय हो गया है। शनिवार को अन्य पदों के लिए शिक्षकों ने नामांकन पत्र जमा किया। रविवार को मतदान के बाद मतगणना होगी। संघ के पदाधिकारियों के लिए शनिवार को आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन शुक्ला ने नामांकन पत्र जमा किया। कई वर्षों से शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ने वाले निवर्तमान अध्यक्ष व मंत्री के बीच ऐसी खटास आई कि विरोध में भाग्य आजमाने के लिए मंत्री रहे अरुण कुमार त्रिपाठी ने निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। हालांकि एक और शिक्षक ने नामांकन पत्र जमा किया, लेकिन उसने बाद में अपना पर्चा वापस ले लिया। मंत्री पद के लिए भागीरथ यादव व महातिम प्रसाद आमने-सामने हैं। संयुक्त मंत्री पद के लिए अंजनी कुमार शर्मा, छविनाथ शुक्ल, प्रमोद यादव, प्रेम चंद्र भारतीय, राम प्रताप सिंह, शत्रुघ्न सिंह परिहार व शैलेश बाजपेयी मैदान में हैं। अन्य पदों के लिए निर्विरोध चुनाव तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed