{"_id":"129-46819","slug":"Raebareli-46819-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तार से चिपक कर रिटायर्ड फौजी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे तार से चिपक कर रिटायर्ड फौजी ने दम तोड़ा
Raebareli
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे कालिकाबख्श मजरे ऐहार में साइकिल से खेत जा रहा एक रिटायर्ड फौजी बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया। इस तार में करंट आ रहा था जिससे झुलसकर फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिटायर्ड फौजी बालगोविंद प्रजापति (65) पुत्र स्व. लाला प्रजापति दोपहर में करीब 12 बजे साइकिल से खेत जा रहा था। जैसे ही वह बाल्हेमऊ से बलवंत सिंह का पुरवा गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित मुन्ना के ट्यूबवेल के पास पहुंचा तभी वह जमीन पर टूटकर गिरे पड़े 33 केवी लाइन के तार की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। बताते हैं कि यह लाइन रायबरेली से खीरों पावर हाउस के लिए गई है। गांव के मुन्ना, ललित, अजय, रमेश, रंजीत, सोनू साहू आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह तार रात में टूटकर गिर गया था। सुबह पावर कॉर्पोरेशन में दिहाड़ी पर काम करने वाले गंगा को फोन करके सूचना दी गई थी लेकिन लापरवाही के चलते लाइन नहीं बनाई गई। कॉर्पोरेशन की इस लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन