{"_id":"129-46696","slug":"Raebareli-46696-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट
Raebareli
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौंना। अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक किसान के घर धावा बोलकर लूटपाट की। विरोध करने पर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस मारपीट की बात स्वीकार रही है, पर लूट की घटना से इंकार कर रही है।
भट्ठा का पुरवा मजरे आजादपुर गांव निवासी गुलाम रसूल खेती-किसानी करता है। रात में पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तीन हजार रुपये की नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत 50 हजार रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर गुलाम रसूल और हशरत अली की जमकर पिटाई की। इससे पहले कि ग्रामीणों की नींद खुले वह फरार हो गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ित गुलाम रसूल का कहना है कि उन्होंने इन्हौंना चौकी में घटना की सूचना दे दी है, पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र का कहना है कि मारपीट कुछ लोगों ने की है पर लूट नहीं हुई है।