फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो लुटेरों को दबोच कर जेल भेजा

दो लुटेरों को दबोच कर जेल भेजा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर पुलिस ने शनिवार की रात लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लुटेरों ने दो महीने पहले शहर स्थित एक एजेंसी में 4 लाख 13 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें से 15 हजार नकद, चोरी की दो बाइकें और एक तमंचा बरामद किया गया है। दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है। उनके बारे में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भदोखर थानाध्यक्ष कैलाश प्रकाश यादव शनिवार की देर रात टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर स्थित औघड़ बाबा आश्रम के पास दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। थानेदार के मुताबिक पकड़े गए युवकों की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ राजू यादव निवासी बेचू का पुरवा थाना मिल एरिया और अमरेश उर्फ रोहित निवासी उदयराज का पुरवा थाना गौरीगंज जिला अमेठी को दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक बीती 10 सितंबर को शहर स्थित एक एजेंसी के कर्मियों से इन्हीं लुटेरों ने तमंचे के बल पर 4 लाख 13 हजार रुपये लूट लिए थे। पूछताछ में उन्होंने यह बात स्वीकारी भी की है। साथ ही इनके पास से चोरी की दो बाइकें यूपी 32 बीई 1479, यूपी 72 एस 5301 बरामद की गई है। ये बाइकें प्रतापगढ़ से चोरी करना बताया गया है। एक तमंचा आैर कारतूस भी बरामद किया गया है। एसओ का दावा है कि पकड़े गए लुटेरों से 4.13 लाख की लूट में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। जल्द ही अन्य बदमाशों को भी दबोचने में सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed