{"_id":"129-46506","slug":"Raebareli-46506-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच फैक्ट्री में हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच फैक्ट्री में हंगामा, नारेबाजी
Raebareli
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लालगंज। कोच फैक्ट्री में शनिवार को किसानों द्वारा नौकरी के फॉर्म जमा करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में ऐहार गांव के पूर्व प्रधान ने फैक्ट्री के एक कर्मचारी पर फॉर्म न जमा करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल ने बताया कि दोपहर एक बजे ऐहार काउंटर पर फॉर्म जमा कर रहे तरुण प्रकाश ने किसानों के फॉर्म जमा करना बंद कर दिया। किसानों ने सूचना उन्हें दी। जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो तरुण व अन्य कर्मचारियों ने उनसे व किसान रामशरन, पुत्तीलाल, जंगली और महिला इंद्राना के साथ अभद्रता कर फॉर्म फेंक दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। एई एलबी सिंह द्वारा तरुण के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। मामले के आरोपी कर्मचारी ने बताया कि उसने लंच के बाद आवेदन पत्र जमा कर करने को कहा था। इस पर पूर्व प्रधान और उनके साथी अभद्रता करने लगे। भद्दी-भद्दी गालियां दी। उसका टिफिन फेंक दिया।
विज्ञापन